जुड़वां बच्चों के पिता बने क्रिकेटर नीतीश राणा

भारतीय क्रिकेटर व राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ नीतीश राणा पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी साची मारवाह ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। नीतीश व साची ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक तस्वीर में नीतीश नवजात का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। नीतीश ने फरवरी 2019 में साची से शादी की थी।

Load More