SC ने आरक्षण की लिमिट को 50% से आगे बढ़ाए जाने को लेकर तेलंगाना सरकार को दिया झटका

तेलंगाना में आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाए जाने को सुप्रीम कोर्ट ने मंज़ूरी नहीं दी है। तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग के लिए 42% आरक्षण पर तेलंगाना हाईकोर्ट के रोक के आदेश को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर एक वर्ग का आरक्षण बढ़ाना है तो दूसरों का घटाना पड़ेगा।