inshorts

MP में शादी के दौरान जूते चुराई की रस्म में नेग को लेकर हुआ विवाद, दुल्हन ने विदाई से किया मना

शाजापुर (एमपी) में शादी के दौरान जूते चुराई की रस्म में नेग मांगने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन के बीजेपी पार्षद अंकल के दबाव के चलते पुलिस उनकी FIR दर्ज नहीं कर रही।