inshorts

जीते-जी अपने अंतिम संस्कार की बुकिंग कराने की सुविधा दे रहा दिल्ली का स्टार्टअप

दिल्ली का 'मोक्ष वॉयज' नामक स्टार्टअप निधन से पहले ही अंतिम संस्कार प्लान करने की सुविधा दे रहा है। अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने वाला 'मोक्ष वॉयज' ₹29,999-₹1.5 लाख तक के 3 पैकेज ऑफर करता है। इसमें 'सम्मान सेवा' (केवल अंतिम संस्कार), 'श्राद्ध सेवा' (मुखाग्नि से अस्थि-विसर्जन तक) और 'मोक्ष संकल्प सेवा' (निधन से 13-दिनों तक की व्यवस्था) शामिल है।