जितने में पहले मिलता था, अब भी उतने का ही; GST 2.0 में इन चीज़ों के नहीं बदले दाम
जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद कई चीज़ों की कीमतों में कटौती तो किसी में बढ़ोतरी हुई है लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जिनकी कीमतें नहीं बदलीं। मोबाइल, लैपटॉप और वॉशिंग मशीन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और अब भी 18% टैक्स स्लैब में हैं। मोबाइल-लैपटॉप पर टैक्स कम करना सरकार के लिए घाटे का सौदा होता।