जंतर-मंतर पर ट्राइपॉड यूज़ करने पर अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर को दी गई ₹10,000 जुर्माने की चेतावनी

जयपुर (राजस्थान) के जंतर-मंतर पर ट्राइपॉड से वीडियो बनाने पर एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर को ₹10,000 के जुर्माने की चेतावनी दी गई। सोशल मीडिया पर 'जैक एक्सप्लेन्स' नाम से मशहूर क्रिएटर वहां दुनिया की सबसे बड़ी धूपघड़ी की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बिना अनुमति ट्राइपॉड इस्तेमाल न करने को कहा जिसका वीडियो भी सामने आया है।