जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है: दिल्ली पुलिस
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया कि ऐसी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने कहा, "लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अनाधिकारिक जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे फैलाएं।"