जोधपुर AIIMS को बम से उड़ाने की मिली धमकी, डायरेक्टर को भेजा गया 'सुसाइड ब्लास्ट' का मेल

जोधपुर (राजस्थान) एम्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जोधपुर पुलिस ने बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की मदद से एम्स में तलाशी ली लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। एम्स के डायरेक्टर को ईमेल के जरिए सुसाइड आरडीएक्स बॉम्बिंग की धमकी भेजी गई थी।