जोधपुर एम्स के डॉक्टरों ने 160 किलो वज़नी मरीज़ के पेट से निकाला 20 किलो का ट्यूमर
जोधपुर एम्स के डॉक्टरों ने एक 160 किलोग्राम वज़नी 59-वर्षीय मरीज़ के पेट से करीब 20.8 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला है। डॉक्टरों ने बताया कि ट्यूमर मरीज़ की किडनी से चिपका हुआ था और ऑपरेशन में करीब 8.30 घंटे लगे। बकौल डॉक्टर, मरीज़ करीब एक साल से पेट दर्द से परेशान था और इसे फैट समझकर नज़रअंदाज़ कर रहा था।