inshorts

जोधपुर में क्रिकेट खेलते समय 3 छात्रों ने 13 वर्षीय छात्र को स्टंप से पीटा, हुई मौत

जोधपुर (राजस्थान) में क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में स्टंप्स से पीटने पर कोमा में जाने वाले 14 वर्षीय छात्र की 4 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 24 जनवरी को दोस्तों संग क्रिकेट खेल रहे मौलिक दवे नामक बच्चे से कुछ अन्य बच्चों ने साथ खेलने की ज़िद की और मना करने पर विवाद किया।