जानें कैसे रेगिस्तान को हरियाली में बदल रहा है चीन
चीन के वैज्ञानिक रेगिस्तानों को हरा बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे नीला-हरा शैवाल (सायनोबैक्टीरिया) की मदद से रेगिस्तानों को हरा बना रहे हैं। यह शैवाल रेत पर जैविक परत बनाकर टीलों को स्थिर करता है और पौधों के उगने में मदद के साथ ही सूखे में भी लंबे समय तक जिंदा रह सकता है।