जानें तब क्या हुआ था जब आखिरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया किसी ICC सेमीफाइनल में भिड़े थे?

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों का किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आखिरी बार आमना-सामना 2015 में हुआ था और तब ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को 95 रनों से हराया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी कर 328 रन बनाए थे।