जून तिमाही में ₹15851 करोड़ के फर्ज़ी ITC क्लेम का हुआ खुलासा; 3558 कंपनियां हुईं बेनकाब
वित्त वर्ष 2026 के जून तिमाही में केंद्र और राज्यों के जीएसटी अधिकारियों ने ₹15,851 करोड़ के फर्ज़ी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम का खुलासा किया है। इस दौरान 3,558 फर्ज़ी कंपनियां पकड़ी गईं और 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि ₹659 करोड़ की वसूली की गई। पिछले साल इसी अवधि में 3,840 फर्जी कंपनियां सामने आई थीं।