सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने जून तिमाही की अपनी कारोबारी सेहत की जानकारी गुरुवार को जारी की। बैंक का ग्लोबल बिज़नेस सालाना आधार पर 10.32% बढ़कर ₹29,99,876 करोड़ पहुंच गया जिसका कारण बैंक ने डिपॉज़िट और एडवांस (लोन) में लगातार ग्रोथ को बताया है। इसके अलावा, बैंक का डोमेस्टिक बिज़नेस भी बढ़कर ₹28,75,943 करोड़ हो गया।