जान बचाने के लिए झोपड़ी में घुसे लोग...विजय की रैली की भगदड़ का वीडियो आया सामने
ऐक्टर और राजनेता विजय की करूर (तमिलनाडु) में शनिवार को आयोजित रैली में हुई भगदड़ का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग जान बचाने के लिए पहले झोपड़ी में घुसते हुए और फिर भीड़ बढ़ने पर छप्पर फाड़कर निकलते हुए दिख रहे हैं। इस भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।