प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा, "इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं...इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है...और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।"