सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा में पथराव करने वालों की तस्वीरें जारी होने के बाद X पर वकील विष्णु शंकर जैन की तस्वीर शेयर कर लिखा, "जिन्होंने बवाल शुरू किया और जो पहले पहल फसाद की वजह बने...उनकी तस्वीरें कब लगेंगी?"
दरअसल, जैन ने याचिका में शाही जामा मस्जिद के हरि हर मंदिर होने का दावा किया है।