जिन्होंने सिखाया कैसे उसूलों के साथ कारोबार किया जाता है: रतन टाटा के निधन पर अखिलेश
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने 'X' पर लिखा है, "जिन्होंने सिखाया कैसे उसूलों के साथ कारोबार किया जाता है, अपने लाभ को कल्याण के लिए लगाया जाता है।" उन्होंने लिखा, "ऐसे महान रतन टाटा जी का जाना इतिहास के एक पन्ने का पलट जाना है। भावभीनी श्रद्धांजलि!"