जानकारों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने को लेकर किन बातों का ध्यान रखने की दी है सलाह?
भोपाल निवासी ज्योतिषी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, दिवाली पर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रहे कि दोनों मूर्तियां जुड़ी हुईं न हो और वह बैठी हुई अवस्था में हो। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश की मूर्ति में उनकी सूंड बाईं ओर होनी चाहिए। कई जानकारों के मुताबिक, मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए।