कौशांबी (यूपी) में शुक्रवार शाम नवरात्रि पर आयोजित एक डीजे डांस प्रोग्राम के दौरान जेनरेटर में फंसने से एक 14-वर्षीय लड़की के सिर से चमड़ी समेत बाल उखड़ गए। सामने आए वीडियो में लड़की का पिता लहूलुहान बेटी के सिर पर गमछा बांधकर खून रोकने की कोशिश करता दिखा। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की जेनरेटर के पास बैठकर डांस देख रही थी।