जानलेवा हमले के बाद अपने पैरों पर खड़े हुए 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार, चले 10 कदम
फ्लाईदुबई के विमान में क्रैश एक्स (आपात कुल्हाड़ी) से हमले के बावजूद लगभग 180-लोगों की जान बचाने वाले 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तबीयत में सुधार हो रहा है। एक फैमिली मेंमर ने बताया कि वह 10 कदम चले। बकौल रिपोर्ट्स, डॉक्टरों ने उनकी खोपड़ी को रीस्ट्रक्चर किया है। उन्हें दुबई के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।