कैसे जानवरों को पहले ही पता चल जाता है कि भूकंप आने वाला है?
कई अध्ययनों में सामने आया है कि जानवरों को भूकंप का पहले आभास हो जाता है और प्राकृतिक आपदा आने पर वे एकदम से अलग बर्ताव करने लगते हैं। मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के मुताबिक, भूकंप आने से पहले पत्थरों पर दबाव पड़ने से हवा में कुछ आयन घुल जाते हैं और जानवरों को त्वचा/रोएं से इसका पता चल जाता है।