आगरा (यूपी) में छलेसर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक बड़े जानवर से टकराने के बाद वाराणसी-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और ट्रेन करीब 2 घंटे तक खड़ी रही। वहीं, रेलवे ने इसकी जांच शुरू कर दी है।