जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटर्स ने बेची कंपनी की 2.37% हिस्सेदारी, इस साल 60% तक गिरे शेयर
जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार को 5% गिरकर ₹305 पर आ गए। कंपनी के प्रमोटर्स ने 2.37% हिस्सेदारी (9 लाख शेयर) बेच दी है जिसके चलते शेयर में गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने कहा कि शेयर बेचने से मिले पैसे प्रमोटर्स इक्विटी के ज़रिए बिज़नेस में निवेश करेंगे। कंपनी के शेयर 2025 में अबतक करीब 60% तक गिरे हैं।