inshorts

जेपी ग्रुप के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन, कुर्क की ₹400 करोड़ की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय ने जेपी ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने जयप्रकाश सेवा संस्थान और पेज-3 बिल्डटेक प्राइवेट की करीब ₹400 करोड़ की अचल संपत्तियों को अस्थाई तौर पर अटैच किया है। यह जांच दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज कई FIR के आधार पर शुरू की गई थी।