inshorts

जेपी मॉर्गन का चांदी का सूप का कटोरा होगा नीलाम, ₹74 करोड़ में बिकने की उम्मीद

18वीं सदी में फ्रांसीसी कलाकार मेसोनियर द्वारा 1730 में बनाया गया जेपी मॉर्गन का चांदी से बना बड़ा सूप का कटोरा 1 दिसंबर को लंदन में क्रिस्टीज नीलामीघर में बिकेगा। इस कटोरे को 'मेसोनियर ट्यूरीन' नाम दिया गया है। 20-किलोग्राम वज़नी इस कटोरे की कीमत ₹74 करोड़+ आंकी जा रही है। यह अर्जेंटीना के ब्लैक्वियर-एरीटा परिवार के संग्रह का हिस्सा है।