inshorts

जापानी PM ने पास आकर थपथपाई पीठ फिर भी नज़रअंदाज़ करके आगे बढ़ गए ट्रंप, वीडियो वायरल

चीन के शेनझेन में APEC शिखर सम्मेलन के दौरान ग्रुप फोटो के बाद जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पास पहुंचीं और उनकी पीठ थपथपाई। हालांकि, ट्रंप ने उन्हें नज़रअंदाज कर दिया। इसके बाद उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पीठ पर हाथ रखा और वहां से चले गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है।