आरबीआई ने जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) को भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाने की सैद्धांतिक मंज़ूरी दी है। फिलहाल एसएमबीसी भारत में ब्रांच मॉडल के ज़रिए काम कर रहा है और बैंक की नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में 4 ब्रांच हैं। सभी ज़रूरी शर्तें पूरी करने के बाद एसएमबीसी को लाइसेंस दिया जाएगा।