जापान की टीचर काना मियामुरा छठ महापर्व मनाने बिहार पहुंचीं हैं। नवादा ज़िले के पिरौटा गांव में स्थानीय महिलाओं के साथ मियामुरा ने ठेकुआ बनाया और छठी मैया के लोकगीत भी गाए। एडवोकेट रंजन कुमार ने बताया कि मियामुरा से उनकी मुलाकात 2025 में तमिलनाडु में हुई थी और बातचीत में उन्होंने मियामुरा को बिहार के बारे में बताया था।