जापान एयरलाइंस पर गुरुवार सुबह साइबर हमला हुआ जिसकी वजह से बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइंस ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रयास जारी हैं और फिलहाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री रोक दी गई है। एयरलाइंस के मुताबिक, रिकवरी स्टेटस पर नजर रखी जा रही है।