जापान की सड़कों की साफ-सफाई जांचने के लिए भारतीय व्लॉगर सिमरन जैन पैरों में केवल सफेद मोज़े पहनकर वहां की सड़कों पर घूमीं जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने दिखाया कि उनके मोज़े बिल्कुल भी गंदे नहीं हुए। मोज़ों पर हल्का धब्बा तक नहीं दिखा। जापान विश्व के सबसे स्वच्छ देशों में गिना जाता है।