जापान की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर हुआ साइबर अटैक, बाज़ार में असाही के स्टॉक्स में आई शॉर्टेज

जापान की सबसे बड़ी शराब कंपनी असाही पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है जिसके चलते बियर और अन्य पेय पदार्थों की शिपमेंट बाधित हो गई है। कंपनी ने कहा है कि सिस्टम की समस्या ठीक नहीं हो रही है। साथ ही उसने उपभोक्ताओं के लिए बाज़ार में 'असाही सुपर ड्राई' बियर के शॉर्टेज को लेकर चिंता ज़ाहिर की है।