जापान ने भारत को दी सौगात, अगले 10 साल में करेगा ₹6 लाख करोड़ का निवेश
जापान दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जापान अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन (लगभग ₹6 लाख करोड़) का निवेश करेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह जापान के निजी निवेश का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान के छोटे-मझोले उपक्रमों और स्टार्टअप्स को जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।