जापान में 12वीं मंजिल से गिरा शख्स नीचे टहल रही महिला पर गिरा, उसकी हुई मौत लेकिन शख्स बच गया
नागोया (जापान) में 12 मंजिला इमारत से गिरने के बाद एक व्यक्ति सड़क पर चल रही एक महिला के ऊपर आ गिरा जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां हेमरेजिक शॉक (अत्यधिक खून बहना) से उसकी मौत हो गई। वहीं, 29-वर्षीय शिंसेई तागुची बेहोश है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।