जापान में PM मोदी ने पीएम इशिबा के साथ की बुलेट ट्रेन की सवारी, वीडियो आया सामने
जापान की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ टोक्यो से सेंडाई तक बुलेट ट्रेन से सफर किया। दोनों नेताओं ने यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। सेंडाई के स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी का 'मोदी सैन वेलकम' के नारों के साथ स्वागत किया।