जापान में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी की गई जारी
जापान के होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह (भारतीय समयानुसार) 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता को देखते हुए होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है और सभी लोगों को अलर्ट किया गया है। चेतावनी वाले क्षेत्रों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।