जापान में आया 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट किया गया जारी

जापान के उत्तरी तट पर रविवार को 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिसके बाद इलाके में सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि करीब 1-मीटर तक ऊंची लहरें तट से टकरा सकती हैं और तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।