होन्शू (जापान) के पूर्वी तट पर शनिवार रात 6 तीव्रता का भूकंप आया जिसके तेज़ झटकों से कई घरों-इमारतों में दरारें आने की खबर है। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताकासाकी से 262 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में धरती के नीचे 50-किलोमीटर की गहराई में मिला। जापान वेदर एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया है।