जापान में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
यूएसजीएस के मुताबिक, जापान में गुरुवार दोपहर को सदर्न क्यूशू क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद क्यूशू के पूर्वी व दक्षिणी तट और शिकोकु के दक्षिणी तट पर 3.3 फीट ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र मियाज़ाकी के तट पर ज़मीन से 25-किलोमीटर नीचे था। मामले में और जानकारी उपलब्ध नहीं है।