जापान में किराए पर मिलती है 'ग्रैंडमा', एक घंटे के लिए देने होते हैं ₹1900
ऑडिटीसेंट्रल.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की कंपनी क्लाइंट सर्विसेज़ ने 'ओके ग्रैंडमा' नामक सर्विस शुरू की है जिसमें लोग अपने घर पर दादी-नानी को किराए पर ला सकते हैं। इस सर्विस का इस्तेमाल लोग अकेलापन दूर करने, बात करने या दादी-नानी जैसा प्यार पाने के लिए करते हैं। इसके लिए लोगों को ₹1900/घंटे का चार्ज देना होता है।