जापान में भारतीय रेस्टोरेंट में उल्टा लटका दिखा तिरंगा, आलोचना के बाद किया गया सीधा
जापानी इन्फ्लुएंसर कोकी शिशिडो द्वारा शेयर किए गए जापान स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट के वीडियो में लोगों ने रेस्टोरेंट में लगे उल्टे तिरंगे को लेकर रेस्टोरेंट की आलोचना की। इसके बाद रेस्टोरेंट ने तिरंगे को सीधा कर दिया। शिशिडो ने तिरंगे को सीधा करते रेस्टोरेंट के नेपाली मालिक का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "भारत माता की जय।"