जापान में भगवान गणेश के स्वरूप कांगितेन की होती है पूजा

जापान में भगवान गणेश के स्वरूप कांगितेन की पूजा की जाती है जो बौद्ध धर्म से संबंध रखते हैं। जापान में इनका दो शरीर वाला स्वरूप सबसे अधिक प्रचलित है और चार भुजाओं वाले गणपति का भी वर्णन यहां मिलता है। कहा जाता है कि कांगितेन बाधाओं का सृजन करते हैं और प्रार्थनाओं से आसानी से शांत हो जाते हैं।