टोक्यो (जापान) में डुप्लीकेट चाबी बनवाकर एक महिला के घर में घुसने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी घर में टीवी देखने में मस्त हो गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बताया, "मैं अक्सर उसके घर में घुसता था...यह बहुत साफ-सुथरा था...उसके घर की हवा में सांस लेना चाहता था।"