inshorts

जापान से भारत लाई जाएं नेताजी की अस्थियां: राष्ट्रपति से सुभाष चंद्र बोस के परपोते

स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर नेताजी की अस्थियों को जापान के रेंकोजी मंदिर से भारत लाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "हम 23 जनवरी 2026 को नेताजी की 129वीं जयंती मनाने वाले हैं...लेकिन यह शर्म की बात है कि अभी भी उनकी अस्थियां दूसरे देश में हैं।"