जोफ्रा आर्चर बने IPL के इतिहास में एक मैच में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज़

राजस्थान रॉयल्स के पेसर जोफ्रा आर्चर ने रविवार को आईपीएल का सबसे महंगा स्पेल फेंका। आर्चर ने आईपीएल 2025 में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 76 रन दिए और उनके स्पेल में 4 छक्के और 10 चौके लगे। पिछला सबसे महंगा स्पेल (4-0-73-0) 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फेंका था।