जेब पर पड़ेगी महंगाई की मार! अगस्त से बढ़ेगी चाय, टीवी, कार और कपड़ों की कीमत

'द इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार, अगस्त से कई कंज़्यूमर गुड्स कंपनियां कीमतें बढ़ाने वाली हैं। मिडल ईस्ट तनाव से कच्चे माल व करेंसी में उतार-चढ़ाव और बढ़ती फ्रेट कॉस्ट इसकी प्रमुख वजह बताई जा रही है। अगले महीने से पैक्ड चाय, हेयर ऑयल, टीवी, फ्रिज, अपैरल, कपड़े और पैसेंजर गाड़ियों जैसे कई प्रोडक्ट्स 6-8% तक महंगे हो सकते हैं।

Load More