जीभ साफ करते समय पुणे में गलती से पूरा टूथब्रश निगल गई महिला
पुणे की एक 40 वर्षीय महिला अपनी जीभ साफ करते समय गलती से 20 सेंटीमीटर लंबा टूथब्रश निगल गई। एक सीनियर डॉक्टर ने बताया, "जब मामला हमारे सामने आया तो हम हैरान रह गए। यह असामान्य है और पुणे व महाराष्ट्र में इस तरह का पहला मामला है।" हालांकि, ब्रश निकालने के दौरान महिला को कोई अंदरूनी चोटें नहीं आईं।