'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद के बीच बरेली में भड़की हिंसा के बाद यूपी सरकार ने जुमे की नमाज़ के मद्देनज़र ज़िले में 48-घंटे के लिए एसएमएस व इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। यह प्रतिबंध शनिवार दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगा। इससे पहले 23 सितंबर को भी 3-दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई थी।