दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के छोटे भाई जिमी एन टाटा ने पहली बार टाटा समूह के भीतर चल रहे विवाद पर खुलकर राय रखी है। उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा को मिली विशेष शक्तियों पर सवाल उठाए हैं। वहीं, टाटा संस को शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध करने और एन चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल देने का समर्थन किया है।