रतन टाटा के छोटे भाई और सर रतन टाटा ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी जिमी टाटा ने नोएल टाटा पर ट्रस्ट्स का गुपचुप तरीके से कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चैरिटेबल संस्थाओं में परिवार के सदस्यों को शामिल कर टाटा संस पर नियंत्रण की कोशिश हो रही है। उन्होंने टाटा संस की लिस्टिंग को भी सपोर्ट किया।